Select Date:

मां ने अपनी 4 महीने की बच्ची को मार डाला पति के व्यवहार से तंग आकर जिंदा कुएं में फेंका

Updated on 01-11-2022 05:40 PM

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 4 महीने की बच्ची की उसकी मां ने ही हत्या कर दी। मां ने अपने बेटी को जिंदा ही कुएं में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने परिजनों से कह दिया कि मेरी बेटी लापता हो गई है। उसे भूत उठाकर ले गया होगा। मगर मामला पुलिस के पास पहुंच गया और पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के घोघरा गांव का है।

यह पूरी वारदात 22 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह घोघरा गांव में कुएं में तैरती हुई राही यादव नाम की बच्ची की लाश मिली थी। शव मिलने के बाद परिजन बच्ची का अंतिम संस्कार करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। फिर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था।

इस केस में पुलिस लगातार परिजनों से पूछताछ कर रही थी। इसके बावजूद एक हफ्ते तक मामले में कोई खास जानकारी सामने नहीं आ सकी। इसके बाद पुलिस की टीम एक बार फिर से 30 अक्टूबर को घोघरा गांव पहुंची। क्योंकि पुलिस को पहले से ही बच्ची की मां बबीता यादव(25) की थ्योरी पर शक था। इसलिए उस दिन पुलिस ने फिर से बबीता से पूछताछ की। तब बबीता ने अपना गुनाह कबूल किया और जो बताया

पति के व्यवहार से तंग आकर ऐसा किया...

बबीता ने बताया कि मैंने ही अपनी बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। मैंने इसलिए ऐसा किया क्योंकि मैं अपने पति चंद्रप्रकाश यादव(28) के व्यवहार से तंग आ गई थी। बबीता ने बताया कि बचपन से मैं अपने बड़े पिता के यहां रही। इसलिए मेरा पति मुझे मेरे बड़े पिता से जमीन मांगने के लिए कहता था। मगर मैंने उसे इनकार कर दिया था। इस वजह से वह बार-बार विवाद करता था।

मैं तीसरे बच्चो को स्वीकार नहीं करूंगा..

आरोपी ने बताया कि हमारे पहले से ही 2 बच्चे हैं। जब मैं 3 महीने की गर्भवती थी। तब से मेरा पति मुझसे जमीन मांगने के लिए कहता रहता था। पर मैं मना कर चुकी थी। उस वक्त हम लोग पुणे में थे। मैं और मेरा पति दोनों वहां मजदूरी करते थे। लेकिन चंद्रपक्राश ने वहीं यह शर्त रख दी थी कि यदि तुम जमीन नहीं लोगी तो मैं यह तीसरे बच्चे को स्वीकार नहीं करूंगा। तुम्हें मेरी बात नहीं माननी तो तुम गर्भपात करा दो। इसी बात से परेशान होकर मैं वापस यहां गांव आ गई और बाद में राही यादव को जन्म दिया।

वापस आया तो बात तक नहीं की..

बबीता ने कहा कि मेरी बच्ची होने के बाद और अभी कुछ दिन पहले 15 अक्टूबर के आस पास मेरा पति घर आया था। लेकिव वो मुझसे बात ही नहीं करता था। राही को भी नहीं देखता था। मुझे ये खराब लगता था। इसके बाद चंद्रप्रकाश हमसे बिना बात किए ही वापस पुणे चला गया था। इसलिए मैंने 22 अक्टूबर की रात को अपनी बेटी को उठाकर कुएं में फेंक दिया। किसी को पता ना चले इसलिए भूत की कहानी भी सुनाई। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.