महंगा हो गया दूध, मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत
Updated on
21-11-2022 04:41 PM
नई दिल्ली : दूध की महंगाई (Milk Price Hike) थमने का नाम नहीं ले रही है। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। साथ ही टोकन वाले दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में ये दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें सोमवार से लागू हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने (Cost Rise) के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।
इस साल चौथी बार बढ़ी कीमतें इस तरह मदर डेयरी ने इस साल चौथी बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है। मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में सबसे बड़े दूध सप्लायर में से एक है। इसकी यहां 30 लाख लीटर प्रति दिन की खपत है। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत को 1 रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने फुल क्रीम दूध के 500 मिलीलीटर यानी आधा किलो के पैक पर कीमतों को नहीं बढ़ाया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…