Select Date:

महिला पटवारियों से बदसलूकी और गालीगलौज:धान खरीदी का भौतिक सत्यापन करने पहुंची थीं गांव; आरोपी की तलाश जारी

Updated on 21-12-2022 06:22 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में धान के भौतिक सत्यापन के लिए पहुंची दो महिला पटवारियों के साथ अभद्रता और गालीगलौज का मामला सामने आया है। दोनों महिला पटवारी मंगलवार को गौरेला के गुम्माटोला गांव में धान के सत्यापन के लिए पहुंची थीं।

जानकारी के मुताबिक, गुम्माटोला और दर्री पटवारी हल्का नंबर 5 की पटवारी तनुजा भोमटे और अंधियारखोह की पटवारी प्रिया सक्सेना कोटवार बिराजू सिंह और कृषि मित्र कुंदन सिंह के साथ गुम्माटोला में किसान राम और रतन सिंह के घर पहुंचीं। दोनों किसानों के घर में धान की उपलब्धता की जांच की गई। जब इन्हें टोकन से कम मात्रा में धान दिखा तो उन्होंने किसान को खेत दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान किसान रतन सिंह का बेटा राजेश सिंह आ गया। उसने खेत में लगे धान को दिखाने से मना करते हुए पटवारियों के साथ अभद्र व्यवहार और गालीगलौज की।

टीम ने पाया कि किसान के खाते में 117 क्विंटल धान की पात्रता है, लेकिन 19 दिसंबर को इनका मेढुका गांव की सोसायटी से 60 क्विंटल धान का टोकन कटा है। जबकि मौके पर टीम को किसान के घर और खलिहान में कुल मिलाकर 30 क्विंटल से भी कम धान मिला। ऊपर से इन्होंने खेत दिखाने से भी मना कर दिया। जिसके बाद गांव के सरपंच सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर ये टीम वापस लौट आई।

इसके बाद पटवारी ने गौरेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी गौरेला युवराज तिवारी ने बताया कि महिला पटवारियों से लिखित शिकायत मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी राजेश सिंह की तलाश की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे…
 25 June 2026
सरगुजा, सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का…
 25 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर…
 25 June 2026
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से…
 25 June 2026
बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के…
 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
Advt.