Select Date:

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना

Updated on 22-12-2022 07:53 PM

36 साल बाद अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले लियोनल मेसी की फोटो करेंसी पर होगी। अर्जेंटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप जीता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जेंटीना को तीसरी बार खिताब दिलाने वाले मेसी की फोटो करेंसी पर छापने के लिए अर्जेंटीना सरकार के वित्तिय मामले को देखने वाला मंत्रालय विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो मेसी देश की करेंसी में छपने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

वहीं 18 दिसंबर को कतर में खेले गए फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना टीम ने पेनल्टी शूटऑउट में फ्रांस को 4-2 से हराया। इससे पहले तय समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर थीं। उसके बाद मैच हाफ टाइम में गया। हाफ टाइम में भी दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए। इस तरह मैच 3-3 की बराबरी पर रहा। जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ।

मेसी ने वर्ल्ड कप में अब तक किए हैं 16 गोल
मेसी को दूसरी बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल का अवॉर्ड मिला। हालांकि, गोल्डन बूट फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे को मिला। जिन्होंने टूनार्मेंट में 8 गोल किए। वहीं मेसी ने इस वर्ल्ड कप में 7 गोल किए थे। फाइनल में मेसी ने 2 गोल किए। वे अब तक वर्ल्ड कप में 26 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 16 गोल करने में सफल हुए हैं। इनमें 12 फील्ड गोल हैं और 4 गोल पेनाल्टी से किए हैं। उन्होंने 2006 में अर्जेंटीना के लिए एक गोल किया। 2010 में अपने दूसरे वर्ल्ड कप में वह एक भी गोल करने में सफल नहीं हुए थे। 2014 में उन्होंने 4 गोल किए थे। 2018 में उन्होंने 1 गोल किया। जबकि अपने पांचवें वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने अर्जेंटीना के लिए 7 गोल किए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.