Select Date:

सड़क की जर्जर हालत को दुरुस्त करने व धान उपकेन्द्र खोलने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Updated on 06-11-2022 05:41 PM

सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से मुलाकात कर क्षेत्र के सड़क संबंधी समस्या, जिला विभाजन? के पश्चात बाराद्वार तथा नगरदा क्षेत्र के सोलह गांवों का बिजली एवं सहकारी बैंक शाखा अन्यत्र होने से होने वाली समस्या सहित ग्राम जगदल्ला में धान खरीदी उपकेंद्र खोलने हेतु छ: गांवो के किसानों के द्वारा पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू के अनुशंसा एवं हस्ताक्षर युक्त जो आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया था उस पर कोई पहल नहीं होते देख उस पर भी चर्चा की तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को ज्ञापन सौंपा।

सक्ती विधानसभा में सड़कों की दुर्दशा, घटिया निर्माण, टेंडर के पश्चात भी कार्य का प्रारंभ ना होना सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर बीस अक्टूबर को बाराद्वार में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था तथा राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा के माध्यम से दिया गया था।उन सभी समस्याओं का किस प्रकार समाधान निकाला जा रहा है तथा बाराद्वार एवं नगरदा क्षेत्र के सोलह गांवों का जिला विभाजन के पश्चात बिजली आफिस तथा सहकारी बैंक का शाखा अन्यत्र हो जाने आम जनता को होने वाली परेशानी तथा जगदल्ला में धान खरीदी खोलने के मांग पर विस्तृत चर्चा पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से की। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की तथा समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिया।इस अवसर पर बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लखन चंद्रा, महामंत्री दीपक ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गोविंदा साहू उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.