Select Date:

गांठदार त्वचा रोग नियंत्रण हेतु गठित सदस्यी टीम ने किया बेमेतरा क्षेत्र का भ्रमण

Updated on 21-11-2022 04:31 PM

बेमेतरा
अतिरिक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर डॉ. के.के. ध्रुव एवं संचालनालय पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर द्वारा कल गांठदार त्वचा रोग नियंत्रण हेतु गठित तीन सदस्यी दो टीम जिनके सदस्य डॉ. समीर शर्मा, डॉ. संजीव राय, डॉ. रागिनी हजारी, डॉ. वर्षा शर्मा, डॉ. भीखम साहू, डॉ. रानू शारदा द्वारा बेमेतरा जिले के ग्राम करही, जेवरा, अमोरा, वीजाभाट, पीपरभट्टा, पिकरी, बेमेतरा वार्ड नं. 1.2.3 एवं बिलई क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं एल एस डी रोग सर्वेक्षण एवं सैम्पल एकत्रित कर पशु पालकों से रोग के संबंध में जानकारी ली गयी एवं टीकाकरण डिटेकिंग नीम के पत्ते का धुंआ करने, पशु गृह में साफ-सफाई एवं बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गयी।

भ्रमण के दौरान ग्राम वीजाभाट में 03. ग्राम अमोरा में 03 ग्राम पीपरभट्टा में 07, बेमेतरा वार्ड नं. 01 में 10, वार्ड नं. 02 में 15 एवं ग्राम बिलई में 03 पशुओं में रुस्ष्ठ जैसे लक्षण मिले। रोगी पशुओं को पृथक रखने की सलाह देते हुए चिकित्सकीय टीम को तत्काल उपचार हेतु निर्देशित किया गया।भ्रमण पश्चात् अतिरिक्त संचालक द्वारा कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें बेमेतरा में एल एस डी संबंधी समीक्षा बैठक ली गयी। जिसमें पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को एल एस डी रोग नियंत्रण हेतु संचालनालय एवं भारत सरकार की गाइड लाईन के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें बेमेतरा द्वारा जानकारी दी गयी कि आज दिनाँक को 6387 एल एस डी हेतु गोटपॉक्स टीकाकरण किया गया है। इस प्रकार बेमेतरा जिले में अब तक 65991 टीकाकरण किया जा चुका है। एल एस डी के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभागीय समस्त अमले को सतर्कता बरतने एवं सतत निगरानी हेतु निर्देश जारी किये गये हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.