Select Date:

माटीकला बोर्ड के उत्पाद अब ऑनलाइन प्लेटफार्म पर

Updated on 13-02-2022 07:35 PM




रायपुर। माटीकला बोर्ड के उत्पाद अब ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। बोेर्ड द्वारा सूरजपुर जिले में स्थापित ग्लेजिंग यूनिट के माध्यम से लगभग 200 कुम्हारों को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस यूनिट के माध्यम से मिट्टी के अनेक कलात्मक वस्तुओं का उत्पादन किया जा रहा है।
ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर सूरजपुर के तेलइकछार ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना कोविड संकट काल में प्रवासी मजदूरों को रोजगार का जरिया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। इस यूनिट के माध्यम से कुम्हारों को बेहतर आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने मिट्टी के बर्तनों को सभी शासकीय कार्यालयों में के उपयोग को बढ़ाने के लिए सभी जिला कलेक्टरों निर्देश दिए हैं।
 मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा है कि मिट्टी के बर्तनों के उपयोग से जहां कुम्हारों को नियमित रोजगार मिलेगा वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित भी होगा। इसके अलावा इस यूनिट के माध्यम से अनेक प्रकार के कलात्मक एवं सजावटी वस्तुओं का भी निर्माण किया जा रहा है। इसकी बिक्री के लिए इसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया गया है।
सूरजपुर जिले के तेलइकछार में स्थापित ग्लेजिंग यूनिट का कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला सीईओ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कारीगरों को ज्यादा से ज्यादा माटीकला के प्रोडक्टस बनाने और सभी कार्यालय एवं होटल, ढाबों में उपयोग करने हेतु सर्वे करने कहा।  उन्होंने माटी कला उत्पादों की बिक्री के लिए काउंटर खोलने तथा डीस्पले लगाने, उत्पादों का वर्गीकरण कर उनका स्टॉक मेंनटेन रखने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.