Select Date:

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगी भीषण आग:कई एकड़ में फैली आग से खेती परीक्षण को भारी नुकसान

Updated on 01-05-2026 11:54 AM
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के हॉस्टल क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय और हॉस्टल की बिजली घंटों तक बाधित रही, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, आग विश्वविद्यालय परिसर के उस हिस्से में लगी जहां खेती परीक्षण और कृषि अनुसंधान से जुड़ी फसलें और सामग्री रखी गई थीं। देखते ही देखते आग ने कई एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में खेती परीक्षण से जुड़ी फसलों और उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड को लेट दी गई सूचना

विश्वविद्यालय के छात्रों के अनुसार, आग लगने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से तुरंत दमकल विभाग को सूचना नहीं दी गई।

छात्रों का कहना है कि मामले को दबाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड को देर से जानकारी दी गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी और छात्र खुद ही आग बुझाने में जुटे रहे। घंटों तक पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग लगातार फैलती रही।

स्थिति बिगड़ने के बाद आखिरकार फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर टीम ने आसपास के हिस्सों में आग फैलने से भी रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आगजनी के कारण हॉस्टल की लाइट रात भर बंद रही। विश्विवद्यालय परिसर में आग लगने के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन संसाधनों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.