मनु भाकर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बताया कैसे बन सकते हैं भविष्य के सुपर स्टार
Updated on
28-04-2026 06:18 PM
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर अपनी प्रतिस्पर्धी भावना को जगाने के लिए दृढ़ हैं। हालांकि सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनसे 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया, जिनको लेकर मनु ने बड़ा बयान दिया है।
मनु भाकर ने वैभव सूर्यवंंशी को लेकर क्या कहा?
क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के तौर पर सामने आने और उन्हें जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की बढ़ती मांगों के बीच मनु ने कहा कि अगर खिलाड़ी तैयार है और उसे सही मार्गदर्शन मिल रहा है तो इस प्रक्रिया को तेज करने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए।
मनु ने कहा, ‘अगर मार्गदर्शन सही हो और माहौल तरक्की में मददगार हो तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है, प्रतिभा की कोई समय-सीमा नहीं होती। इसे छह साल की उम्र में भी पहचाना जा सकता है और 60 साल की उम्र में भी। सही मार्गदर्शन मिलने पर मुझे पूरा यकीन है कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे बन सकते हैं।’
एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप का बेसब्री से इंतजार कर रहीं मनु भाकर
इस साल 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन चक्र शुरू होने के साथ ही मनु की नजरें एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप पर टिकी हैं। उन्हें विश्वास है कि ये लक्ष्य उनकी उस प्रतिस्पर्धी बढ़त को वापस दिलाएंगे जिसकी बदौलत उन्होंने 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे। 24 वर्षीय पिस्टल निशानेबाज मनु ने कहा, ‘इस साल के आखिर में एशियाई खेल (जापान में) और विश्व चैंपियनशिप होने वाली है इसलिए हम निश्चित रूप से इन दो बड़ी प्रतियोगिताओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’झज्जर की इस निशानेबाज ने कहा, ‘मैंने और मेरे कोच ने मिलकर अपनी तैयारियों को लेकर कुछ समय पहले ही चर्चा की थी। हमने योजना बनाई कि आगे कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होने वाली हैं और उनके लिए हमारी तैयारी कैसी होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हमने सब कुछ ठीक से तय कर लिया है और उम्मीद है कि हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ मनु अब अगले महीने आईएसएसएफ विश्व कप म्यूनिख में हिस्सा लेंगी।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…