Select Date:

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक लॉन्च:नया इंजन पुराने की तुलना में 55Kg हल्का, एडवांस फीचर्स के साथ 14% ज्यादा माइलेज मिलेगा

Updated on 20-08-2022 06:08 PM

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्कॉर्पियो क्लासिक SUV लॉन्च कर दी है। इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके S वैरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपए और एस 11 वैरिएंट की 15.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। भारत में स्कॉर्पियो-एन SUV को लॉन्च किए जाने के कुछ हफ्तों बाद कंपनी ने महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को पेश किया है, जो पुरानी जनरेशन की स्कॉर्पियो SUV का अपडेटेड वर्जन है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक: एक्सटीरियर डिजाइन
नई स्कॉर्पियो क्लासिक का डिजाइन काफी हद तक पुरानी स्कॉर्पियो से मिलता-जुलता है। नए मॉडल के बदलाव में नए 'ट्विन पीक्स' लोगो के साथ एक फ्रेस फ्रंट ग्रिल, एक फॉक्स स्किड प्लेट के साथ एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर, अपडेटेड फॉगलैम्प हाउसिंग, दोनों तरफ डुअल-टोन क्लैडिंग और एक नया डिजाइन किया गया टेल-लैंप शामिल है। महिंद्रा मौजूदा 17-इंच अलॉय व्हील्स के लिए डुअल-टोन फिनिश भी दे रही है।महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक: इंटीरियर और फीचर्स

अंदर से भी महिंद्रा ज्यादा नहीं बदली है। हालांकि, फोन मिररिंग कैपेसिटी के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है; डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल में अब वुड इंसर्ट हैं और स्टीयरिंग व्हील में लेदर फिनिश है। स्कॉर्पियो क्लासिक में एक ब्लैक और बेज कलर का इंटीरियर मिलता है।स्कॉर्पियो क्लासिक को तीन सीटिंग लेआउट के साथ पेश किया जा रहा है - दो 7-सीटर और एक 9-सीटर। पहले 7-सीटर ऑप्शन में सेकेंड रो में कैप्टन सीट मिलती है।

फीचर्स के मामले में इसमें क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, सेकेंड रो के लिए एसी वेंट्स और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए, महिंद्रा में दो एयरबैग के साथ SUV की पेशकश कर रहा है, लेकिन इसने कंफर्म किया है कि यह फ्यूचर में नए नॉर्म्स को फॉलो करेगा।

कलर ऑप्शन

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश करेगी। इसमें रेड रेज, नेपोली बैक, डीसैट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और गैलेक्सी ग्रे जैसे कलर शामिल हैं।
इंजन और माइलेज
कंपनी ने महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV में 2.2-लीटर जेन-2 mHawk डीजल इंजन पेश किया है। यह इंजन अधिकतम 132 PS का पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। महिंद्रा का कहना है कि नया इंजन पुराने वाले की तुलना में 55Kg हल्का है और 14% बेहतर माइलेज दे सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.