'प्रचंड' सरकार में शामिल होने की नहीं कोई हड़बड़ी, 10 सीटों वाले माधव कुमार नेपाल का ऐलान
Updated on
05-01-2023 04:07 PM
काठमांडू : नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल होने की कोई हड़बड़ी नहीं है। नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में, नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के पास 10 सीट हैं। माधव नेपाल ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार में अपनी भागीदारी के बारे में निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करेगी। विश्वासमत प्रस्ताव 10 जनवरी को रखने की संभावना है।
'माय रिपब्लिका' अखबार की खबर के मुताबिक, माधव नेपाल ने पार्टी से संबद्ध यूथ एसोसिएशन नेपाल, काठमांडू जिला समिति की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राजनीतिक तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है और उनकी पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक में भी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों तथा सरकार में शामिल राजनीतिक दलों की गतिविधियों को देखने के बाद 10 जनवरी को इस पर फैसला करेंगे।
तीसरी बार प्रधानमंत्री बने 'प्रचंड'
माधव नेपाल ने दो जनवरी को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी केन्द्र के प्रमुख प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने की संभावना से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी अच्छा कर रही है और वह किसी आरोप-प्रत्यारोप में उतरने के पक्ष में नहीं है। 'प्रचंड' ने 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रचंड ने देउबा के बजाय थामा ओली का हाथ
इससे एक दिन पहले प्रचंड की पार्टी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से नाटकीय रूप से बाहर निकल गई और विपक्षी नेता के पी शर्मा ओली की पार्टी नेकपा-यूएमएल के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की। प्रचंड ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 169 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। किसी राजनीतिक दल को अपने नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए 138 सीट की आवश्यकता होती है। शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस के पास 89 सीट हैं, जबकि नेकपा-यूएमएल और नेकपा-माओवादी केन्द्र ने क्रमशः 78 और 32 सीट हासिल की हैं।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…