लखनऊ में पूरे दिन आज बादल छाए रहेंगे, वहीं दिन में बारिश होने की संभावना 96 प्रतिशत है। वहीं आंधी की संभावना 58 प्रतिशत है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आज फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है।
इकाना स्टेडियम के प्रबंधन का कहना है कि अगर मुकाबले के दौरान बारिश नहीं होती है तो कोई परेशानी नहीं होगी। स्टेडियम के मालिक उदय सिन्हा ने बताया कि इकाना स्टेडियम की जल निकासी प्रणाली अत्याधुनिक है और बारिश का पानी महज 30 मिनट के अंदर मैदान से बाहर निकाल कर उसे खेलने लायक बनाया जा सकता है।