11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों वाली पहली टीम बनी लखनऊ सुपर जायंट्स
Updated on
13-02-2022 07:11 PM
बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र के लिए हुई नीलामी में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डिकॉक, जेसन होल्डर और तेज गेंदबाज मार्क वुड जैसे विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा है। कप्तान लोकेश राहुल की इस टीम ने देखी खिलाड़ियों में दीपक हुड्डा, आवेश खान, क्रुणाल पंड्या, मनीष पांडे को खरीदा। इस प्रकार वह पहली ऐसी टीम बन गयी है जिसके पास 11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हो गये हैं। लखनऊ ने पहले ही कप्तान राहुल के अलावा मार्कस स्टॉइनिस और रवि बिश्नोई को शामिल किया था।
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले डिकॉक पर बोली लगायी।. इसके बाद टीम ने मनीष पांडे के अलावा हुड्डा, होल्डर और पंड्या को खरीदा। उसने आवेश खान को 10 करोड़ में खरीदने के बाद मार्क वुड को 7.50 करोड़ में टीम में लिया।
टीम के केवल एक खिलाड़ी गेंदबाज अंकित राजपूत को ही अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं हैं। टीम के पास सबसे महंगे खिलाड़ियों में आवेश खान 10 करोड़ के अलावा होल्डर 8.75 करोड़ रुपये रहे। लखनऊ ने क्रुणाल पंड्या के लिए 8.25 करोड़ की रकम खर्च की। लखनऊ टीम इस प्रकार है : केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टॉइनिस, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, आवेश खान, मार्क वुड, अंकित राजपूत और कुलदीप बिश्नोई।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…