साल 1985 का बिल देखिए: शाही पनीर, दाल मक्खनी, रायता, 9 रोटी 26.30 रुपये में!
Updated on
19-11-2022 05:34 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक 37 साल पुराना बिल काफी वायरल हो रहा है। बिल एक रेस्टोरेंट में खाने का है। लोग उसी आइटम के साथ आज के वक्त के बिल की तुलना कर रहे हैं। दोनों बिल को देखिए। एक है 1985 का तो दूसरा है 2022 का। फिर कीमत पर नजर डालिए, महंगाई का अंदाजा लग जाएगा। 1985 में 8 रुपये की रही शाही पनीर आज 329 रुपये की है यानी 40 गुना से भी ज्यादा। 5 की दाल मखनी आज 399 की है यानी 35 साल में कीमत 80 गुना बढ़ गई। तब 5 रुपये में मिले रायता के लिए आज 139 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। तब 26 रुपये की आने वाली थाली के लिए आज 1200 से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे।
खाने की कीमतों में हुआ बड़ा इजाफा आपने अपने माता-पिता और अन्य बड़े लोगों से सुना होगा कि पहले खाने-पीने की चीजें काफी सस्ती होती थीं। हमारे घर में अक्सर चर्चा होती कि पहले केवल 5 रुपये में झोला भरकर सब्जी आ जाती है। इन बातों पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि आज अगर बाजार सब्जी खरीदने जाओ तो 500 रुपये कब गायब हो जाते हैं पता ही नहीं लगता।
1985 में सिर्फ 26 रुपये में मिला रेस्टोरेंट में खाना ये बिल साल 1985 के एक रेस्टोरेंट का है। बिल में शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी ऑर्डर की गई हैं। इन चीजों की रेट लिस्ट देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उस समय शाही पनीर केवल 8 रुपये में आ जाता था। वहीं, दाल मखनी और रायता सिर्फ 5 रुपये में मिल जाता था। इसके अलावा रोटी की कीमत तो एक रुपये से भी कम थी। एक रोटी की कीमत 70 पैसे थी। कुल मिलाकर ये पूरा बिल 26 रुपये 30 पैसे का है। इसमें 2 रुपये सर्विस चार्ज भी जुड़ा है। ये एक अच्छे रेस्टोरेंट का बिल है। अब आप सोच कर देखिए कि आम रेस्टोरेंट में खाने की कीमत कितनी कम रही होगी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…