Select Date:

लोधी समाज का युवक-युवती परिचय सम्मलेन व स्मारिका विमोचन कार्यक्रम आज

Updated on 13-11-2022 06:41 PM

लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई हर साल बहाने दीवाली मिलन समारोह शानदार सामाजिक आयोजन करते आ रहे हैं। युवक-युवती परिचय सम्मलेन व स्मारिका विमोचन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होता है। इस बार भी रविवार 13 नवंबर को यह आयोजन कुम्हारी टोल प्लाजा के पास स्थित लोधेश्वरधाम में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगाचार्य स्वामी लोधी श्याम देव तथा महासभा के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लोधी कान्ति पटेल का मार्गदर्शन मिलेगा वहीं छत्तीसगढिया मूल के राजनांदगांव निवासी लोधी शालिनी जंघेल जो कि पेशे से तो अंग्रेजी विषय के लेक्चरर हैं लेकिन सुमधुर आवाज में उनके गाये छत्तीसगढ़ी गीत-संगी के मया जुलुम होगे रे,,कनिया म पोर करधन.. यू ट्यूब पर काफी लोकप्रिय है और धूम मचा रहे है,विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।

समाज के सचिव लोधी प्रहलाद दमाहे ने बताया कि  नियमित 22 वर्ष से संचालित होने वाले परिचय सम्मलेन लोधेशवर धाम में 13 नवम्बर को आयोजित किया गया है। इस अवसर अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगाचार्य लोधी स्वामी श्याम देव शिवपुरी मध्यप्रदेश से प्रमुख  वक्ता अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं मीडिया क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध करायेंगे।  छत्तीसगढ़ के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,  तेलंगाना,  हरियाणा, मुम्बई, गोवा के साथ ही अन्य प्रांतों से भी स्वजातीय बंधु शामिल होंगे। विवाह योग्य युवक-युवती भी परिचय सम्मलेन में शामिल होंगी। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.