- अगस्त 2022 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर अब्दुल रऊफ के खिलाफ प्रस्ताव रोका था। रऊफ जैश सरगना मसूद अजहर का भाई है और 1999 में ‘इंडियन एयरलाइंस’ के विमान ‘आईसी-814’ को अगवा करने का साजिशकर्ता था।
- सितंबर 2022 में भारत और अमेरिका ने आतंकवादी साजिद मीर को ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल करने की मांग की थी। साजिद मीर 26/11 का मास्टरमाइंड है, लेकिन चीन ने रुकावट खड़ी कर दी थी।
- अक्टूबर 2022 में लश्कर के आतंकी शाहिद महमूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने ब्रेक लगाया था। शाहिद महमूद कराची का रहने वाला है। वह 2007 में लश्कर-ए-तैबा से जुड़ा था। साल 2013 में ओबामा प्रशासन ने महमूद को लश्कर-ए-तैयबा की पब्लिकेशन विंग का सदस्य बताया था।
