टीम इंडिया में 'कोहिनूर' आ गया... तूफानी बोलर-विस्फोटक फिनिशर और हावी फील्डर हैं मावी
Updated on
08-01-2023 06:59 PM
राजकोट: वर्ल्ड कप चैंपियन, चोटों के झटके और ड्रीम डेब्यू... ये कहानी है शिवम मावी की, जिन्होंने अपनी डेब्यू सीरीज में ही इंडियन टीम में अलग छाप छोड़ी। अगर 24 साल के मावी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की खोज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे तो शिवम मावी एक तेज गेंदबाज हैं, लेकिन साथ-साथ ये भी बता दिया कि वो लोअर ऑर्डर में लंबे छक्के लगा सकते हैं और फील्डिंग में पूरी जान लगाते हुए असंभव कैच लपक सकते हैं।
बैट-बॉल-फील्डिंग सब में हावी
यूपी के शिवम मावी ने 2018 में भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने में अहम रोल अदा किया था। फिर तुरंत ही इंजर्ड हो गए। दोबारा फिटनेस हासिल की औरआईपीएल में केकेआर के लिए धमाल मचाया। मुंबई में खेले गए पहले टी-20 में सिर्फ 22 रन देते हुए चार विकेट झटके। अगले मैच में महंगे साबित हुए तो बल्ले से योगदान दिया। विपरित हालातों में 15 गेंद में ताबड़तोड़ 26 रन कूटे। राजकोट में आखिरी मैच में बैटिंग-बोलिंग के मौके नहीं मिले, तो बाउंड्री पर हैरतंगेज कैच लपका।
ऐसे लिया दौड़ते हुए कैच
शिवम मावी ने चरिथ असलंका की पारी एक शानदार कैच से किया। मैच की दूसरी पारी का 10वां ओवर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे। असलंका को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, जिसे लेफ्ट हैंडर बैटर ने हवा में खेला। बॉल बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए जा रही थी, लेकिन स्वीपर कवर से अपनी बाईं ओर दौड़ लगाते हुए मावी ने एक शानदार कैच लपककर बता दिया कि वह कितने बेहतरीन ऐथलीट हैं। इस कैच के बाद श्रीलंका का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया।
भारत के 228/5 के विशाल स्कोर के जवाब में दासुन शनाका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई। टॉप-5 खिलाड़ी में से चार ने कुछ बेहतरीन शॉट्स के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन कोई भी पिच पर टिकने में कामयाब नहीं हुआ। चरिथ असलंका (19) और धनंजया डी सिल्वा (22) ने 20 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी कर स्कोरिंग रेट को बढ़ाया। तभी मावी का यह जोरदार कैच आया। इस तरह श्रीलंका ने 91 रन के अंतर से मैच और सीरीज भी गंवाई।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…