Select Date:

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कराया वॉर्म-अप,

Updated on 17-10-2022 05:48 PM

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वॉर्म-अप मैच में मेजबान टीम के खिलाड़ियों को जमकर वॉर्म-अप कराया। केएल राहुल ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली, जबकि फील्डर्स को इधर से उधर भेजा और उनको कई बार मैदान के बाहर भेजा, क्योंकि स्टेडियम में दर्शकों की संख्या नाम मात्र थी। ऐसे में बाउंड्री पर खड़े फील्डर्स को ही स्टैंड्स से गेंद लानी पड़ी। 

केएल राहुल ने इस वॉर्म-अप  मैच में 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइकरेट 172.73 का था, जो किसी भी प्रकार से सवालों के घेरे में नहीं थे, क्योंकि अक्सर वे अपने स्ट्राइकरेट की वजह से आलोचना का शिकार हो जाते हैं। अगर वे इसी गति से रन बनाते हैं तो टीम इंडिया के लिए अच्छा होगा। 

हालांकि, उनके सलामी जोड़ीदार और कप्तान रोहित शर्मा ज्यादा कुछ नहीं कर सके। उन्होंने 14 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 15 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली 13 गेंदों में 19 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। रोहित शर्मा को एश्टन एगर ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार इस मुकाबले में भी लय में दिख रहे हैं। वे इस साल सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
 13 June 2026
नई दिल्ली: अपने दूसरे फीफा विश्व कप की तलाश में लगी इंग्लैंड की टीम अमेरिका में है। टीम के सामने अपने पहले मुकाबले से पूर्व बड़ी परेशानी आ गई है।…
 12 June 2026
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।…
 12 June 2026
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सोमवार यानि 8 जून को लंदन के एक नाइटक्लब विवाद में घिरते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद उन्हें और तेज गेंदबाज…
 12 June 2026
नई दिल्ली: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस बीच हैती को अपने ओपनिंग…
 12 June 2026
नई दिल्ली: जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट…
Advt.