मांजरेकर ने ऑक्शन में केकेआर की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि टीम के पास सीमित फंड है और उसे अच्छे खिलाड़ी भी चाहिए. यह आसान काम नहीं है. इन हालात में देखना होगा कि आपको वास्तव में किस खिलाड़ी की जरूरत है. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा, केकेआर में वेंकटेश अय्यर, गुरबाज, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसेल जैसे बैटर मौजूद हैं. स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती भी हैं. बचते हैं तो तेज गेंदबाज, जिनके लिए बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है.