Select Date:

खैरागढ़ : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रचार-प्रसार हेतु कृषि रथ रवाना

Updated on 03-12-2022 04:27 PM

मौसम रबी फसल बीमा का अंतिम तिथि 15 दिसम्बर

खैरागढ़ 02 दिसम्बर 2022

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कृषको को अधिक से अधिक लाभ दिलाने हेतु जिला प्रशासन एंव कृषि विभाग की पहल से कलेक्टर जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई डॉ. जगदीश कुमार सोनकर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, उप संचालक कृषि तथा क्रियान्वयक बीमा कंपनी के उपस्थिति में फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर जिले में कृषकों के मध्य प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया।
        प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाअंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, भू-स्खलन, जल भराव, बादल फटना, आकाषीय बिजली के अंतर्गत अधिसुचित फसलों के नष्ट होने की स्थिति में किसानो को बीमा कवरेज और नुकसान की भरपाई करने हेतु शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूवात की गई है। जारी अधिसुचना अनुसार सभी ऋणी-अऋणी किसानोें सें बैक या प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति या लोक सेवा केंन्द्र या आनलाईन पंजीयन या बीमा अभिकर्ता से बीमा प्रस्ताव प्राप्त करने एंव प्रीमीयम कटौती करने के अंतिम तिथि रबी फसलों के लिए 15 दिसम्बर 2022 है। योजनाअंतर्गत जिले में रबी फसल हेतु चना,गेंहु -सिंचित, गेंहु-असिंचित एवं अलसी फसले अधिसुचित है। जिसके लिए प्रीमियम राशि बीमित राशि का रबी फसल हेतु 1.5 प्रतिशत जमा करना है, जो कि किसान द्वारा वहन किया जायेगा। सभी फसलों के लिए बीमा इकाई ग्राम निर्धारित किया  है। इस वर्ष भी बीमा के दिशा निर्देश प्रावधान अनुसार ऋणी कृषक फसल बीमा आवरण में स्वेच्छा पूर्वक शामिल होंगे। अधिक जानकारी के समस्त कृषक बंधु क्रियान्वयक बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के टोल फ्री न. 18004190344 से जानकारी प्राप्त कर सकते है, साथ ही अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/सहकारी समितियों से सम्पर्क कर सकतें है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.