Select Date:

कर्नाटक के मंत्री ने टीपू सुल्तान को कहा 'मुस्लिम गुंडा

Updated on 25-08-2022 05:23 PM

कर्नाटक के भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा करार दिया था। उन्हें अब धमकी भरे पत्र मिले हैं। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। पत्र में लिखा है कि अगर उन्होंने एक बार फिर टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा कहा तो उनकी जीभ काट दी जाएगी। कहा जा रहा है कि यह पत्र उनके आवास के पते पर भेजा गया है।

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर्नाटक में टीपू सुल्तान और सावरकर को लेकर लगाए गए बैनर ने विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं, भाजपा विधायक ईश्वरप्पा का कहना है कि उन्होंने कभी भी सभी मुसलमानों को गुंडा नहीं कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को अल्पसंख्यकों पर कर्नाटक के शिवमोग्गा में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा, "मैं मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों को बताना चाहता हूं कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सभी मुसलमान गुंडा हैं। मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों ने अतीत में शांति के लिए प्रयास किए हैं। मैं उनसे वैसे युवाओं को सलाह देने की अपील करता हूं जो जो गुंडागर्दी में लिप्त हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार कार्रवाई करेगी। उन्हें इसका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।"

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमीर अहमद सर्कल में वीर सावरकर के पोस्टर लगाए गए थे। कहा जाता है कि टीपू सुल्तान के अनुयायियों के द्वारा इसे हटाने का प्रयास किया गया। इसके बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क गया और शिवमोग्गा जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

आपको बताते चलें कि 16 अगस्त को बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन पर वीडी सावरकर की एक पेंटिंग प्रदर्शित की गई। स्टेशन के पश्चिमी प्रवेश दरवाजे की सीढ़ियों के बगल में टंगी पेंटिंग में चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह दिख रहे हैं। और ऊपर बाएं कोने में सावरकर भी हैं। इस पेंटिंग ने भी विवाद खड़ा किया है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.