Select Date:

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंची जोश वेलफेयर फाउण्डेशन की टीम

Updated on 21-11-2022 04:32 PM

बलरामपुर
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी विकासखण्ड में स्थित छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा पर जोश वेलफेयर फाउण्डेशन की 26 सदस्यीय टीम ने ट्रैकिंग की, ट्रैकिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीण उत्साहित दिखे। जोश वेलफेयर फाउण्डेशन की टीम जिले में 18 से 20 नवम्बर तक कैंप कर रही है, तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से तातापानी, वनवाटिका, डीपाडीह का भ्रमण कर स्थानीय संस्कृति और परम्पराओं को जानने का प्रयास करेगी। विदित है कि कलेक्टर विजय दयाराम के. की पहल पर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने नित नए प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि जिले के ऐसे दार्शनिक स्थलों को एक नई पहचान मिल सके, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए साधन विकसित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा को पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने की शुरूवात कर दी गई है, जिले के चांदो वन परिक्षेत्र में स्थित गौरलाटा तक पहुंचने जंगल पहाड़ के पगडण्डियों से होकर गुजरना पड़ता है। बलरामपुर जिला मुख्यालय से 47 किलो मीटर दूरी पर स्थित है, ग्राम इदरीपाठ से गौरलाटा तक पहुंचा जा सकता है, तथा गौर-लाटा की खूबसूरती अब तक बाहर नहीं आ सकी है, गौर-लाटा से प्रकृति का मनोरम दृष्य देखने को मिलता है। गौर-लाटा पर ट्रैकिंग करने आये जोश वेलफेयर फाउण्डेशन के सदस्य अभिषेक जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा पर पहुंचकर उन्हें प्रकृति का अद्भुत दृष्य देखने को मिला, उन्होंने कलेक्टर विजय दयाराम के. को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी पहल पर ही वे गौर-लाटा तक अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं, तथा जिले के अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे।

गौरतलब है कि कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विगत दिवस अपनी प्रशासनिक टीम के साथ छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा की पहाड़ी पर ट्रैकिंग कर पहुंचे थे, तथा भविष्य में पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास की संभावनाओं को परखते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.