हाथ जोड़े, माथा टेके... वृंदावन धाम में भक्त विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका का वीडियो वायरल
Updated on
06-01-2023 09:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में उनके साथ वाइफ अनुष्का शर्मा और क्यूट बेटिया वामिका भी दिख रही हैं। यह वीडियो वृंदावन का है, जहां कोहली फैमिली के साथ स्वामी प्रेमानंद जी महाराज आश्रम आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वीडियो में उनका परिचय क्रिकेटर और वाइफ अनुष्का का अभिनेत्री के जब इंट्रोडक्शन कराया जाता है तो स्वामी जी उन्हें उपहार भी भेंट करते हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फिलहाल टीम इंडिया से वर्कलोड मैनेमेंट के तहत बाहर हैं। इस समय का कोहली खूब फायदा भी उठा रहे हैं। वह नए वर्ष के आगमन पर फैमिली के साथ दुबई में थे। अब वह भगवान कृष्ण की नगरी कहे जाने वाले मथुरा-वृंदावन पहुंचे। उन्होंने न केवल आश्रम में विजिट किया, बल्कि स्वामी जी से मुलाकात भी की।
वीडियो से पता चलता है कि स्वामी जी को विराट और अनुष्का के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस कपल का कोई परिचय करवाता है कि कोहली क्रिकेटर हैं, जबकि अनुष्का बॉलीवुड में अभिनेत्री हैं। इसके बाद स्वामी जी आश्रम के ही एक भक्त से अनुष्का को चुनरी और कोहली को माला पहनाने को कहते हैं। इस दौरान बेटी वामिका मां की गोद में खुशी से उछलती दिख रही रही हैं। स्वामी जी कहते हैं कि कोई छोटी माला बिटिया को भी पहनाएं।
उल्लेखनीय है कि कोहली की श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी होगी। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया को बताया था कि अभी भी वहीं क्रिकेट किंग हैं। इसके बाद हालांकि वह बांग्लादेश दौरे पर बहुत खास नहीं कर सके थे। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे विराट के अलावा रोहित शर्मा, केएल राहुल भी टीम में वापसी करेंगे। फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…