Select Date:

जोफ्रा आर्चर की 22 महीनों बाद क्रिकेट में वापसी:साउथ अफ्रीका दौरे की टीम में चुने गए; 2023 का IPL भी खेलते दिखेंगे

Updated on 23-12-2022 06:45 PM

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एक साल 10 महीनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर इंग्लैंड के 14 खिलाड़ियों की टीम में चुना गया है। आर्चर ने मार्च 2021 में भारत के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। यह एक टी-20 मैच था।

इस वापसी ने उन्हें 2023 का IPL खेलने के लिए भी उपलब्ध बना दिया। वह इंजरी के चलते लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो गए थे।

27 जनवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज
जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम 27 जनवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे खेलेगी। सीरीज के 14 प्लेयर्स की लिस्ट में आर्चर का भी नाम है। उनके साथ हैरी ब्रूक, बेन डकेट, रीस टॉप्ले जैसे प्लेयर्स के नाम भी हैं। इंजर्ड लियाम लिविंगस्टन को टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम में जो रूट को बाहर कर डेविड मलान को शामिल किया गया है। साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहे आउट ऑफ फॉर्म जेसन रॉय को भी टीम में चुना गया है। इस सीरीज से पहले आर्चर साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग (SA20) में MI केपटाउन की तरफ से 2 मैच खेलेंगे।

सर्जरी का इलाज करा कर टीम में लौटे
मार्च 2021 में आर्चर को कोहनी में चोट लगी थी। इस चोट के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद उन्हें पीठ में खिंचाव महसूस होने लगा। इंग्लैंड क्रिकेट ने इसकी सर्जरी भी कराई। 2 सर्जरी के बाद पूरी तरह रिकवर होने में आर्चर को करीब 21 महीनों का टाइम लग गया।

उन्होंने इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से पहले नवंबर में इंग्लैंड-A के लिए 4 दिवसीय मैच भी खेला था। जिसमें उन्होंने कुछ ओवर्स बॉलिंग भी की थी। ऐसे में फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद उनका सिलेक्शन किया गया है।

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाईएस्ट विकेट टेकर
आर्चर 2019 की वर्ल्ड कप विनिंग इंग्लैंड टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 20 विकेट लिए थे। इंग्लैंड के लिए अब तक 17 वनडे में वह 30 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4.74 के इकोनॉमी रेट से ही रन दिए।

IPL में बुमराह के साथ बॉलिंग कर सकते हैं
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के साथ माना जा रहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में भी खेलते नजर आ सकते हैं। उन्हें पिछले ऑक्शन में मुंबई इडियंस ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऐसे में अगर आर्चर IPL खेलते हैं तो वह जसप्रीत बुमराह के साथ बॉलिंग करते नजर आएंगे। बुमराह भी मुंबई से ही IPL खेलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बुमराह भी IPL से पहले तक फिट हो जाएंगे।

2018 के IPL में पहली बार राजस्थान रॉयल्स से खेलने उतरे आर्चर ने उस सीजन में 15 विकेट लिए थे। तब से अब तक 35 IPL मैचों में उन्होंने 7.13 के इकोनॉमी रेट से 46 विकेट लिए हैं। उन्होंने 157.26 के स्ट्राइक रेट से 195 रन भी बनाए हैं



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.