Select Date:

भारत-अफगानिस्तान के लिए खतरा बना जो बाइडेन का पाकिस्तान प्रेम, इस्लामाबाद को फंड क्यों दे रहा वॉशिंगटन?

Updated on 25-12-2022 06:58 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान को एक बार फिर फंडिंग देने का ऐलान किया है। इस बार पाकिस्तान को अफगान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर करोड़ों अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। अमेरिका ने कहा है कि वह अफगानिस्तान सीमा से पाकिस्तान में बढ़ रहे आतंकवादी हमलों को लेकर गंभीर है। इसे रोकने के लिए वह पाकिस्तान के साथ साझेदारी को बढ़ाने को तैयार है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका ने नए बजट में पाकिस्तानी सीमा की सुरक्षा के लिए आर्थिक मदद के विशेष प्रबंध किए हैं। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जो बाइडेन प्रशासन पाकिस्तान को दशकों से बंद फंडिंग को फिर से शुरू करने जा रहा है। इससे कुछ महीने पहले ही अमेरिका ने पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमानों के अपग्रेडेशन के लिए करोड़ों डॉलर का स्पेशल पैकेज दिया था।

अमेरिकी सांसदों ने बिलावल को दी जानकारी
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि उन्हें अमेरिका की यात्रा के दौरान दो वरिष्ठ सीनेटरों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली फंडिंग के बारे में जानकारी दी थी। न्यू जर्सी के बॉब मेनेंडेज और साउथ कैरोलिना के लिंडसे ग्राहम ने उन्हें बताया कि 2023 के बजट में पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा को लेकर फंडिग उपलब्ध करवाई गई है। सीनेटर बॉब मेनेंडेज विदेश संबंधों पर सीनेट समिति की अध्यक्षता करते हैं, वहीं सीनेटर ग्राहम एक वरिष्ठ रिपब्लिकन होने के साथ-साथ न्यायपालिका पर सीनेट समिति के प्रमुख हैं।

पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहा अमेरिका
अमेरिका की नई आर्थिक मदद परोक्ष तौर पर पाकिस्तानी सेना के लिए है। इसे अफगान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के नाम पर दिया जा रहा है। ऐसे में इस पैसे का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना की ताकत बढ़ाने के लिए किया जाएगा। कुछ महीने पहले पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा अमेरिका दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पेंटागन का भी दौरा किया था। पेंटागन में बाजवा को रिसीव करने के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन खुद दरवाजे तक पहुंचे थे। आमतौर पर ऐसी अगवानी किसी देश के रक्षा मंत्री की होती है। इस मुलाकात के दो दिन बाद ही अमेरिका ने अफगानिस्तान में ड्रोन हमला कर अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया था। तभी यह संभावना जताई गई थी कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध मजबूत हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
Advt.