जो बाइडेन का घर से मिले और अधिक अमेरिकी टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स, नए खुलासे से मचा हाहाकार
Updated on
15-01-2023 05:05 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के वकीलों को डेलावेयर के विलमिंगटन में स्थित उनके घर से पहले बताई गई संख्या से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज़ मिले हैं। व्हाइट हाउस ने शनिवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के वकील रिचर्ड सॉबर ने एक बयान में कहा कि बाइडन के निजी पुस्तकालय की तलाशी के दौरान गोपनीय दस्तावेज़ों के कुल छह पन्ने मिले। व्हाइट हाउस ने पहला बताया था कि वहां से सिर्फ एक पन्ना बरामद हुआ है। इसके अलावा, दिसंबर में बाइडन के गैराज और नवंबर में वाशिंगटन स्थित उनके पूर्व दफ्तर 'पेन बाइडन सेंटर' से भी दस्तावेज़ मिले थे, जो उनके उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान के थे।
अनुमति न होने से तलाशी रोकी गई
सॉबर ने शनिवार को बयान में कहा कि बाइडन के निजी वकीलों ने सुरक्षा अनुमति न होने के कारण बुधवार शाम को एक पन्ना मिलने के बाद उनकी तलाशी को रुकवा दिया था। सॉबर को शेष सामग्री बृहस्पतिवार को मिली, जब वह न्याय विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ मौजूद विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों को 'फौरन' जब्त कर लिया।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…