Select Date:

देवी-देवताओं की जाति पर JNU चांसलर का बयान:बोलीं- कोई भी देवता ब्राह्मण नहीं

Updated on 23-08-2022 05:32 PM

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की कुलपति ने शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित ने सोमवार को देवी-देवताओं और जाति को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवता किसी ऊंची जाति से नहीं आते हैं। भगवान शिव भी शूद्र हैं, क्योंकि वे श्मशान में बैठते हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिल्ली में एक सेमिनार रखा, जिसका विषय था- डॉ. बी.आर. अम्बेडकर थॉट ऑन जेंडर जस्टिस: डिकोडिंग द यूनिफॉर्म सिविल कोड।शांतिश्री पंडित ने कहा, "कोई देवता ब्राह्मण नहीं है। सबसे ऊंचा दर्जा क्षत्रिय का है। शिव जरूर अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के होंगे, क्योंकि वह श्मशान में सांप के साथ बैठते हैं। उनके पास पहनने के लिए बहुत कम कपड़े हैं। मुझे नहीं लगता कि ब्राह्मण कब्रिस्तान में बैठ सकते हैं। तो स्पष्ट रूप से देवता ऊंची जाति से नहीं आते हैं। अगर आप देखें लक्ष्मी, शक्ति और जगन्नाथ सभी देवी-देवता आदिवासी हैं। तो हम अभी भी इस भेदभाव को क्यों जारी रख रहे हैं, जो बहुत ही अमानवीय है।"शांतिश्री ने अपने भाषण में राजस्थान में नौ साल के दलित लड़के की मौत का जिक्र किया, जिस पर उसकी ऊंची जाति के टीचर ने हमला किया था। वे बोलीं-“दुर्भाग्य से आज जाति जन्म के आधार पर होती है। अगर कोई ब्राह्मण या मोची है, तो क्या वह पैदा होते ही दलित हो जाता है? नहीं, मैं ऐसा इसलिए कह रहीं हूं क्योंकि हाल ही में राजस्थान में एक दलित को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला गया, क्योंकि उसने पानी को पिया नहीं, बस छुआ था। कृपया समझिए, यह मानवाधिकार का सवाल है। हम एक साथी इंसान के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.