संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा की टीम इंडिया में एंट्री, छक्कों की बौछार से गेंदबाजों को करते हैं पस्त
Updated on
05-01-2023 04:09 PM
पुणे: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) चोटिल हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ (IND vs SL) टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान सैमसन के घुटने पर चोट लगी थी। फील्डिंग के दौरान चोटिल होने की वजह से सैमसन टीम से साथ मुंबई नहीं पहुंचे हैं। वह अब सीरीज के बाकी बचे दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) को टीम में शामिल किया गया है।
29 साल के जितेश शर्मा विदर्भ के लिए घरेलू मैचों में खेलते हैं। उन्होंने 2014 में अपना पहला मैच खेला था। वहीं आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ भी रह चुके हैं। लेकिन वहां खेलने का मौका नहीं मिला था। पिछले सीजन पंजाब किंग्स ने जितेश को डेब्यू करने का मौका दिया। सिर्फ 20 लाख में बिके जितेश ने 10 पारियों में 234 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 163.64 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 12 छक्के भी निकले।
टी20 में दमदार रिकॉर्ड
जितेश शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। टी20 में इस दाएं हाथ के बल्लेबाज का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 71 पारियों में 148 की स्ट्राइक रेट से 1787 रन बनाए हैं। उन्होंने 183 चौके और 74 छक्के भी लगाए हैं। पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं। वह टीम में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…