जियो (Jio) ने डेटा यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए है, जो इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने इस प्लान का नाम 'फुटबॉल वर्ल्ड कप डेटा पैक' दिया है। इस प्लान की कीमत 222 रुपए है।
इस प्लान में मिलेगा 50GB डेटा
जियो
का 222 रुपए वाला यह प्रीपडे प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।
प्लान में यूजर को 50GB का डेटा मिलेगा। 50GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड
घटकर 64 Kbps हो जाएगी। इस प्लान को बेसिक प्लान के साथ ही इस्तेमाल किया
जा सकता है।
ये प्लान कितना फायदेमंद
अगर
आप एक्स्ट्रा 1GB डेटा खरीदते हैं तो कंपनी इसके लिए 15 रुपए चार्ज करती
है। जबकि 2GB के लिए आपको 25 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन इस प्लान में
डेटा काफी कम कीमत में मिल रहा है। डेटा की कीमत देखी जाए तो प्लान में
1GB डेटा की कीमत 4.4 रुपए है।
जियो के अन्य डेटा वाउचर