Select Date:

SRH के प्लेऑफ में पहुंचते ही ईशान किशन का पोस्ट वायरल, 12 शब्दों के कैप्शन से CSK पर मारा तंज

Updated on 19-05-2026 12:19 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट भी हासिल कर लिया है। 13 मैचों में 8 जीत के साथ हैदराबाद के 16 पॉइंट हो गए हैं। टीम अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद की जीत में ईशान किशन का बल्ले से सबसे बड़ा योगदान रहा।

ईशान किशन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया

ईशान किशन ने मुश्किल विकेट पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 70 रनों की पारी खेली। इसके बाद टीम के उपकप्तान ईशान किशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट को पढ़कर किसी भी सीएसके फैन को गुस्सा आ सकता है। ईशान किशन ने लिखा, 'एक ही चीज व्हिसल से जोरदार थी वो था बैट। प्लेऑफ में।'
चेन्नई सुपर किंग्स का ऑफिशियल नारा व्हिसल पोडू है। टीम के फैंस काफी व्हिसल लेकर मैदान पर आते हैं। इससे पहले शुभमन गिल ने भी सीएसके के खिलाफ जीत के बाद व्हिसल बजाते हुए फोटो पोस्ट किया था।

मैदान पर ईशान ने दर्शकों को भी चिढ़ाया था

मैच के बाद ईशान किशन ने स्टेडियम में मौजूद सीएसके के फैंस को भी चिढ़ाया था। उन्होंने व्हिसल बजाने का इशारा किया और फिर दर्शकों को हाथ दिखाकर घर जाने को कहा था। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था।मैच की बात करें तो एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी खेली, तो कार्तिक शर्मा 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। एसआरएच ने 181 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.