Select Date:

आ रहा है शराब बनाने वाली कंपनी का IPO, सेबी ने दी हरी झंडी

Updated on 08-11-2022 05:57 PM
शराब बनाने वाली कंपनी सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards) का आईपीओ (IPO) आने वाला है। सुला विनयार्ड्स आईपीओ को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से अप्रूवल मिल गया है। बता दें कि  देश के प्रमुख शराब प्रोड्यूसर और सेलर  सुला वाइनयार्ड्स को आईपीओ जारी करने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इस साल जुलाई में पब्लिक इश्यू के लिए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस फाइल किया था।

चेक करें आईपीओ डिटेल
यह  IPO पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) होगा। इसमें प्रमोटर्स, निवेशक और अन्य शेयरधारक 25,546,186 इक्विटी शेयरों की पेशकश करेंगे। Sula Vineyards रेड, व्हाइट और स्पार्कलिंग शराब की बिक्री करती है। यह 13 ब्रांड के तहत 56 प्रकार की शराब का उत्पादन करती है।

बीते साल Sula Vineyards ने बताया था कि कंपनी की विनिर्माण क्षमता 14.5 मिलियन लीटर थी। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का लाभ कई गुना बढ़कर 52.14 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2021 में यह महज 3.01 करोड़ रुपये था। इस दौरान राजस्व में 8.60% की वृद्धि हुई और यह 453.92 करोड़ रुपये रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.