Select Date:

23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन:405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली; 87 स्लॉट खाली

Updated on 14-12-2022 06:57 PM

केरल के कोच्चि में 23 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन होगा। इसमें 405 खिलाडियों पर बोली लगेगी। 991 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 405 प्लेयर्स को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

पिछली बार मेगा ऑक्शन हुआ था, इसीलिए इस बार मिनी ऑक्शन होगा। 405 में से 273 घरेलू और132 विदेशी देशों के खिलाड़ी होंगे। पिछली बार मेगा ऑक्शन में टीमों के पास 90 करोड़ रुपए का पर्स था। इस बार उन्हें प्लेयर्स पर खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपए मिलेंगे। हालांकि, टीमों के पास जितने खिलाड़ी अभी मौजूद हैं उनकी रकम इस पर्स में से कम हो जाएगी।

10 टीमों में 117 स्लॉट खाली
IPL ऑक्शन में इस साल 10 टीमों के बीच 117 स्लॉट मौजूद हैं। यानी 405 खिलाड़ियों में से ज्यादा से ज्यादा 117 खिलाड़ियों को ही चुना जाएगा। हैदराबाद की टीम के पास सबसे ज्यादा 17 स्लॉट हैं। वहीं, दिल्ली के पास सबसे कम 7 खिलाड़ियों की जगह है।

19 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़
ऑक्शन में 2 करोड़ का बेस प्राइस सबसे ज्यादा है। इस बेस प्राइज के सभी 19 खिलाड़ी विदेशी हैं। वहीं, 11 प्लेयर्स का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। भारत के मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ के बेस प्राइज वाले 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

इन 19 प्लेयर्स का बेस प्राइज 2 करोड़
राइली रुसो, केन विलियमसन, सैम करन, कैमरून ग्रीन, जेसन होल्डर, बेन स्टोक्स, टॉम बैंटन, निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्न, आदिल रशीद, ट्रेविस हेड, रासी वान डर डसेन, जिमी नीशम, क्रिस लिन, क्रैग ओवर्टन और जैमी ओवर्टन।

1.5 करोड़ की बेस प्राइज में ये खिलाड़ी
नाथन कूल्टर-नाइल, सीन एब्बोट, जेसन रॉय, राइली मेरिडिथ, शेर्फन रदरफोर्ड, डेविड मलान, विल जैक्स, एडम जम्पा, जाय रिचर्डसन, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक और टाइमल मिल्स।

एक करोड़ की बेस प्राइज में ये खिलाड़ी
मयंक अग्रवाल, जो रूट, हेनरिक क्लासेन, अकील होसैन, मुजीब-उर रहमान, तब्रैज शम्सी, मनीष पांडे, डेरिल मिचेल, मोहम्मद नबी, काइल जेमिसन, शाई होप, टॉम लैथम, माइकल ब्रैसवेल, एंड्रयू टाई, ल्यूक वुड, डेविड वीसे, मोजेज हेनरिक्स, मैट हेनरी, रोस्टन चेज और रहकीम कॉर्नवॉल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.