Select Date:

निवेशकों का इंतजार हुआ खत्म, आज से खुल रहा है इस बैंक का IPO

Updated on 05-09-2022 06:18 PM

अगर आप भी आईपीओ पर दांव लगाने का सोच रहे हैं तो आज एक अच्छा मौका है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का आईपीओ आज ओपन हो रहा है। इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवशकों के पास 5 सितंबर से 7 सितंबर तक का मौका रहेगा। एक इंवेस्टर्स के लिहाज से अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट से भी गुड न्यूज मिल रही है। बता दें, Tamilnad Mercantile Bank के आईपीओ का प्राइस बैंड 500 रुपये से 525 रुपये के बीच रहेगा। 

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले विश्लेषकों के अनुसार आज कंपनी 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है। शनिवार की तुलना में महज एक रुपये का ही इजाफा देखने को मिला है। एक्सपर्ट के अनुसार 7 से 8 प्रतिशत के प्रीमियम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। आगे इसमें तेजी और देखने को मिल सकती है। बता दें, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर 15 सितंबर 2022 को BSE और NSE में लिस्ट हो सकते हैं।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपनी कोर कैपिटल बढ़ाने और फ्यूचर कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने में करेगा। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। इसकी हिस्ट्री 101 साल की है। यह बैंक साल 1921 में Nadar Bank के रूप में शुरू हुआ था। बैंक, माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, एग्रीकल्चरल और रिटेल कस्टमर्स को कई तरह की सर्विसेज उपलब्ध कराता है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, 509 ब्रांचेज ऑपरेट करता है, जिसमें से 369 ब्रांचेज तमिलनाडु में ही हैं। बैंक के बिजनेस में होम स्टेट ब्रांचेज का 70 पर्सेंट से ज्यादा योगदान है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में बैंक को नेट इनकम 8212 करोड़ रुपये थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.