Select Date:

म्यूचुअल फंड में निवेश पहली बार 40 लाख करोड़ पार:बीते 4 साल में 24 लाख करोड़ से 40.37 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा एयूएम

Updated on 10-12-2022 06:53 PM

म्यूचुअल फंड पर निवेशकों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। नवंबर में पहली बार म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर निकल गया। दिलचस्प है कि बीते माह इक्विटी फंड्स में निवेश अक्टूबर के मुकाबले 76% घट गया। प्रॉफिट बुकिंग इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, नवंबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 40.37 लाख करोड़ रुपए हो गया। अक्टूबर में यह 39.50 लाख करोड़ रुपए था। लेकिन इसी दौरान ओपन एंडेड इक्विटी फंड में निवेश करीब 76% घटकर 2,258 करोड़ रुपए रह गया। अक्टूबर में निवेशकों ने ऐसे फंड में 9,390 करोड़ रुपए लगाए थे। इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम्स (ईएलएसएस) जैसे क्लोज एंडेड फंड में बेहद मामूली निवेश होता है।

SIP निवेश नए रिकॉर्ड स्तर पर
शुक्रवार को आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने SIP के जरिए निवेश 13,307 करोड़ रुपए के नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था। अक्टूबर में SIP निवेश पहली बार 13,000 करोड़ रुपए से ऊपर (13,040.64 करोड़ रुपए) निकला था।

इक्विटी फंड में कम पर 21वें महीने निवेश
इक्विटी फंड में निवेश घटा तो है, पर निकासी नहीं हुई। मार्च 2021 से अब तक 21वें महीने शुद्ध निवेश हुआ है। बीते महीने ये निचले स्तर आया क्योंकि कुछ निवेशकों ने डेट फंड का रुख कर लिया।

इक्विटी से निकलकर डेट फंड में आया पैसा
एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में डेट स्कीम्स में 3,668.59 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ। इसके मुकाबले अक्टूबर के दौरान इस कैटेगरी के म्यूचुअल फंड से 2,818 करोड़ की निकासी हुई थी।

रिटेल निवेशकों ने भुनाया मुनाफा
एम्फी के CEO एनएस कहते हैं कि वेंकटेश म्यूचुअल फंड की कुछ स्कीम्स से निकासी हुई है। यह रिटेल निवेशकों की तरफ से मुनाफा भुनाने का नतीजा है। शादियों के सीजन की खास शॉपिंग इसकी वजह हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.