Select Date:

उतार-चढ़ाव के बीच सूचकांकों में सपाट कारोबार; ऑटो में तेजी, पावर और रियल्टी के शेयर पिछड़े

Updated on 25-10-2022 05:47 PM

नई दिल्ली
दिवाली के अगले दिन नार्मल डे ट्रेड में बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। मंगलवार को बाजार खुलने पर सेंसेक्स 20 अंक ऊपर जाकर 59,852 और निफ्टी सपाट होकर 17,742 पर कारोबार कर रहा था। प्री-ओपनिंग सेशन में आईसीआईसीआई बैंक, आरआईएल और यस बैंक फोकस में हैं।
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स 17,802 के स्तर पर पर कारोबार कर रहा था। कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एशियाई बाजार मिले-जुले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले कल दिल्ली मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार में सकारात्मक कारोबार हुआ और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई। मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में बाजार, निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ।

 
मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद बाजार का हाल
Diwali Muhurat Trading 2022 के दौरान लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 524 अंक या 0.88 प्रतिशत बढ़कर 59,831 अंक पर और एनएसई निफ्टी 154 अंक या 0.88 प्रतिशत बढ़कर 17,730 अंक पर बंद हुआ। आरआईएल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। 25 अक्टूबर को निफ्टी 17800 के आसपास सकारात्मक नोट पर खुला। आज लगभग 882 शेयरों में तेजी आई है, 852 शेयरों में गिरावट आई है और 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स
टाटामोटर्स, जेएसडब्ल्यूएस स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति और डॉक्टर रेड्डी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। एक्सिसबैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, यूपीएल और पावर ग्रिड के शेयरों में आज गिरावट का रुख है।

रुपये का कैसा है हाल
शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे बढ़कर 82.63 पर पहुंच गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.