Select Date:

'स्वीप खेलते नजर आएंगे इंडियन बैटर्स':दूसरे वनडे से पहले धवन बोले- हम कमबैक जानते हैं

Updated on 07-12-2022 06:14 PM

बांग्लादेश में वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन ने इस दौरान कहा कि टीम कमबैक करना जानती हैं। इससे पहले भी हमने सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद वापसी की है। स्पिनर्स के लिए टीम तैयार है, अगले मैच में हमारे बैटर्स भी स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलते नजर आएंगे।

स्पिनर्स नहीं कर सकेंगे परेशान
पहले वनडे में स्पिनर्स ने 6 इंडियन बैटर्स के विकेट चटकाए थे। अगले मैच में भारत क्या स्ट्रैटजी अपनाएगा। इस सवाल पर धवन बोले कि टीम इंडिया कमबैक करना जानती है। स्पिनर्स को अटैक करने के लिए हमारे बल्लेबाज अगले मैच में स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलते नजर आएंगे। वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में है, जहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। उसे देखते हुए हमने स्पिन को अटैक करने की स्ट्रैटजी बनाई है।

इमोशनल हैं बांग्लादेशी फैंस
दूसरे मैच में कमबैक को लेकर धवन बोले कि टीम इंडिया ने कई बार पहला मैच गंवाने के बाद सीरीज जीती है। हम कमबैक जानते हैं, दूसरे मैच में सभी इसे देखेंगे। टीम कल के मैच के लिए पूरी तरह से कॉन्फिडेंट है। हम उनका सामना करने के लिए पूरे तरह से तैयार हैं।

बांग्लादेश एक टीम के रूप में इम्प्रूव हुआ है। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला, इसीलिए उन्हें जीत मिली। उनके फैंस भी बहुत इमोशनल हैं। इस तरह की जीत देखकर भावनाओं में बह जाते हैं। इस लेवल पर उनका ये उत्साह और टीम के लिए सपोर्ट देखकर खुशी हुई।

सुंदर एक बेहतरीन ऑलराउंडर
ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने पहले वनडे में 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। उन्हें लेकर धवन ने कहा, सुंदर काफी टाइम तक इंजरी से जूझते रहे। ठीक होते ही उन्होंने न्यूजीलैंड में खुद को बल्ले से साबित किया। उनकी ऑफ स्पिन समझ पाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। हम उन्हें आगे और मौके देना चाहते हैं। अगर वे इंजरी कंट्रोल करने में कामयाब हुए तो भारत को कई मैच जिता सकते हैं।

शार्दूल पूरी तरह फिट
पिछले मैच में बॉलिंग के दौरान शार्दूल ठाकुर को पैर में खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके बाद वे कुछ देर फील्ड पर नहीं थे। उनकी फिटनेस पर धवन बोले, शार्दूल को माइनर स्ट्रैन था। वे अब पूरी तरह से फिट हैं। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी पहले मैच से पहले इंजर्ड हो गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिट हो चुकै हैं। दूसरे वनडे में उन्हें मौका मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.