Select Date:

टेस्ट में अटैकिंग अप्रोच अपनाएगा भारत:बांग्लादेश को पंत-अश्विन से बचना होगा

Updated on 13-12-2022 05:55 PM

भारत-बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट की सीरीज 14 दिसंबर से शुरू हो रही है। दोनों मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के हिसाब भारत के लिए बहुत अहम हैं। वनडे सीरीज में 2-1 से हार के बाद टीम इंडिया अटैकिंग अप्रोच अपनाएगी और टेस्ट सीरीज जीतकर बांग्लादेश से बदला लेना चाहेगी।

2-0 से सीरीज जीतने पर भारत WTC पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर भी आ सकता है। वहीं, बांग्लादेश को भारत के ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन जैसे प्लेयर्स से बचना होगा। खबर में आगे हम आपको पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की स्ट्रैटजी और दोनों टीमों पॉसिबल प्लेइंग-11 बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि टेस्ट सीरीज जीतने पर भारत WTC फाइनल में एंट्री के करीब कैसे पहुंच सकता है।

भारत का पलड़ा भारी
दोनों देशों के बीच अब तक 11 टेस्ट खेले गए। 9 भारत ने जीते और 2 मैच ड्रॉ रहे। बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी। भारत ने 9 में से 5 बार उन्हें पारी के अंतर से हराया है। 2 बार 9 विकेट से ज्यादा और 2 बार 100 रन से ज्यादा के अंतर से हराया है। भारत ने बांग्लादेश में भी 8 टेस्ट खेले हैं, इनमें से 6 जीते और 2 टेस्ट ड्रॉ रहे।

टीम इंडिया के पास मजबूत बैटिंग ऑर्डर
वनडे सीरीज में 2-1 से हार के बाद टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में एग्रेसिव अप्रोच अपनाएगी। टीम बांग्लादेश को हावी होने का कोई भी चांस नहीं देगी। टीम में राहुल, गिल, कोहली, पुजारा, अय्यर और पंत के रूप में मजबूत बैटिंग लाइन-अप है। अश्विन और अक्षर के रूप में 2 टॉप क्लास स्पिनर भी मौजूद हैं। जो लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी कर सकते हैं।

बॉलिंग में भारत के पास कुलदीप यादव के रूप में तीसरा स्पिनर मौजूद है। साथ ही उमेश यादव और मोहम्मद सिराज के रूप में बेहतरीन पेसर्स अवेलेबल हैं। दोनों ही लगातार 140 किमी से ज्यादा की स्पीड से बॉलिंग कर बांग्लादेशी बैटर्स को परेशान कर सकते हैं।

राहुल दूसरी बार करेंगे कप्तानी
रोहित शर्मा वनडे सीरीज में चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। राहुल ने इसी साल जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे पर पहली बार टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 7 विकेट से जीता था।

राहुल सीरीज के दोनों मैच जीतकर टेस्ट कप्तान के रूप में अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे। टेस्ट के अलावा राहुल ने 7 वनडे में भी कप्तानी की है। इनमें भारत को 4 में जीत और 3 में हार मिली। एक टी-20 में भी उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की, इसमें भारत को जीत मिली थी।

पंत टेस्ट के पीक फॉर्म में
24 साल के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत टेस्ट में भारत के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 10 मैचों में वे 720 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 फिफ्टी भी निकली हैं। उनके अलावा केएल राहुल ने 7 मैचों में 541 रन बनाए हैं। उनके बैट से भी 2 सेंचुरी आई हैं।

एशियन पिचेस के मास्टर हैं अश्विन
एशिया में रविचंद्रन अश्विन 58 टेस्ट में 355 विकेट ले चुके हैं। वे भारत के अनिल कुंबले और श्रीलंका के मुथैया मुरलीथरन से ही पीछे हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 7 मैचों में भी 29 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में बांग्लादेश के लिए टेस्ट में भारत से पार पाना बहुत मुश्किल होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.