भारत ने सूद समेत लिया 23 वर्ष पुराने अपमान का बदला, तब सचिन-गांगुली हुए थे शर्मसार
Updated on
16-01-2023 06:07 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में जब वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत (317 रन) हासिल की तो एक बार फिर आकर्षण के केंद्र में विराट कोहली रहे। शतकों के बीच एक बार फिर लौटे प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट ने पिछले चार वनडे में अपना तीसरा शतक जड़ा। यह वनडे इंटरनेशनल में उनका 46वां शतक है। उनके अलावा ओपनर शुभमान गिल (116 रन, 97 बॉल, 14 फोर, 2 सिक्स) ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। इन दो जोरदार पारियों के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारतीय टीम को मिली थी 245 रनों की शर्मनाक हार इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 23 वर्ष पहले 2000 में मिली हार का बदला सूद समेत ले लिया। सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम में महान सचिन तेंदुलकर और वर्ल्ड कप विनिंग ऑलराउंडर युवराज सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी थे। श्रीलंकाई टीम ने शारजाह में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए। सनथ जयसूर्या ने अपना सर्वोच्च स्कोर 189 रन इसी मैच में बनाया था। इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 54 रनों पर निपट गई थी। रॉबिन सिंह (11) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके थे। चैंपियंस ट्रॉफी में 29 अक्टूबर को भारत को 245 रनों की विशाल हार मिली थी। यह उस समय का वर्ल्ड रिकॉर्ड था।
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई टीम को समेटा इस मैच की बात करें तो विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम पर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज कहर बनकर टूटे। पिछले कई मैचों से शुरुआती पावरप्ले में शानदार बोलिंग कर रहे सिराज ने एक बार फिर पहले पावरप्ले में अपने करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल डाला और अपने पहले पांच ओवर में ही चार विकेट निकाल लिए। दस ओवर्स में 39 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गई। सिराज के अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट निकाले जिससे श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई।
भारतीय टीम के लिए दो शतकीय साझेदारियां इससे पहले अपने कुल 74वें अंतरराष्ट्रीय शतक के दौरान आठ छक्के लगाए। यह किसी एक पारी में उनके द्वारा लगाए गए सर्वाधिक सिक्स रहे। करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान कोहली ने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 और श्रेयस अय्यर (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। कोहली की पारी की बदौलत भारत अंतिम 11 ओवर में 126 रन जुटाने में सफल रहा।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…