Select Date:

क्लीन स्वीप की तैयारी में भारत, तीसरे वनडे के लिए तय हुआ प्लेइंग XI! श्रीलंका खिलाफ अब मचेगा धमाल

Updated on 15-01-2023 05:12 PM
तिरुवनंतपुरम: श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश रहेगी की वह आखिरी वनडे में भी जीत हासिल कर मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करें। ऐसे में आखिरी मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है कि अंतिम वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव किया जाए।
दूसरे वनडे में जरूर एक बदलाव देखने को मिला था। प्लेइंग इलेवन में चोटिल युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया था, जिन्होंने मैच में तीन विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।अपने शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में मौका नहीं मिला था। सूर्यकुमार यादव टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं तो दूसरी ओर ईशान किशन ने बांग्लादेश दौरे पर अपने आखिरी वनडे मैच में दोहरा शतक लगाकर सनसनी मचाई थी। इसके बावजूद इन दोनों को बाहर बैठना पड़ा है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     15 June 2026
    एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
     15 June 2026
    अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
     15 June 2026
    फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
     15 June 2026
    भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
     13 June 2026
    ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
    Advt.