IND W vs ENG W: भारत बैटिंग-बॉलिंग दोनों में हुआ फेल, इंग्लैंड ने 9 विकेट से रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त
Updated on
11-09-2022 06:02 PM
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड
ग्राउंड में खेले गए पहले टी20 में भारत को 9 विकेट से रौंदकर तीन मैच की
सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की
बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही फीकी नजर आई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए
मेजबानों के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया के लिए टॉप
स्कोरर दीप्ति शर्मा रहीं जिन्होंने 7वें नंबर पर आकर 29 रनों की नाबाद
पारी खेली। इस आसान से स्कोर को इंग्लैंड ने 7 ओवर और 9 विकेट शेष रहते
आसानी से हासिल कर लिया। सीरीज का अगला मुकाबला डर्बी के काउंटी ग्राउंड
में 13 सितंबर को खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया
था। भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए स्मृति मंधाना (23) और शेफाली
वर्मा (14) ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 30 रन तो जोड़े थे, मगर दोनों
ही बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। पावरप्ले में भारत ने इन दोनों
खिलाड़ियों के विकेट खोकर 47 रन बनाए थे। अच्छी शुरुआत का फायदा मिडिल
ऑर्डर के बल्लेबाज नहीं उठा सके। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत ने 20 रन की
पारी खेली। अंत में दीप्ति ने आकर 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन
बनाकर भारत को 132 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए सारा ग्लेन ने
सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
इस छोटे स्कोर को डिफेंड करने उतरी भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों की
इंग्लैंड ने जमकर धुनाई की। सोफिया डंकले ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 1
छक्के की मदद से 61 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं ऐलिस कैप्सी भी 20 गेंदों
पर नाबाद 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इंग्लैंड को एकमात्र झटका स्नेह राणा
ने डेनिएल व्याट को 24 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। रेनुका सिंह (5.80)
को छोड़कर हर भारतीय गेंदबाज ने 10 से अधिक इकॉन्मी से रन खर्च किए।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…