Select Date:

IND vs PAK: पाकिस्तान के निशाने पर हैं ये दो भारतीय बल्लेबाज, हारिस रऊफ ने बताया गेम प्लान

Updated on 04-09-2022 06:21 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 सुपर 4 का दूसरा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। 10 दिन के अंदर दूसरी बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होगी। ग्रुप स्टेज में जब इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तो भारत ने अपने पड़ोसी मुल्क को 5 विकेट से धूल चटाई थी। टीम इंडिया की नजरें सुपर 4 में भी पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल की राह में आगे बढ़ने पर होगी, वहीं पाकिस्तान हार का बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगा। मैच से पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊप ने उन दो भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताया है जिन्हें पाकिस्तान की टीम इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टारगेट करना चाहेगी।

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले रऊप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान की टीम हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के विकेट को टारगेट करना चाहेगी। यह दोनों बल्लेबाज अब तक एशिया कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने जहां पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में 17 गेंदों पर 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं सूर्यकुमार यादव ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ आतिशी अंदाज में 26 गेंदों पर 6 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए थे।

इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए रऊफ ने कहा 'उनके पास दो मुख्य खिलाड़ी हैं, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या। प्लान यह होगा कि हम उनकी विकेट जल्दी लें ताकि उनकी टीम संघर्ष करे। वे रन बनाने से पहले अपना समय लेते हैं, और हम उन्हें ऐसा नहीं करने देने की कोशिश करेंगे। अगर हमें उनके विकेट जल्दी मिल जाते हैं तो हमारे लिए अच्छा होगा।' पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हुए मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने भी 35 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी, मगर वह अब घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।…
 12 June 2026
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सोमवार यानि 8 जून को लंदन के एक नाइटक्लब विवाद में घिरते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद उन्हें और तेज गेंदबाज…
 12 June 2026
नई दिल्ली: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस बीच हैती को अपने ओपनिंग…
 12 June 2026
नई दिल्ली: जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट…
 12 June 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज और कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल…
 12 June 2026
 वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच किंग्स्टन के सबिना पार्क में पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें मेजबानों ने…
 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
Advt.