IND vs PAK: एशिया कप में भारत का रहा है पाकिस्तान पर दबदबा
Updated on
28-08-2022 06:25 PM
भारत और पाकिस्तान समेत दुनियाभर के फैंस आज के दिन का इंतजार बेसब्री के
साथ कर रहे थे। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद एक बार फिर फैंस को भारत और
पाकिस्तान के बीच हाई वोलटेज मुकाबला देखने को मिलेगा जब दोनों टीमें एशिया
कप 2022 के दौरान भिड़ेगी। 28 अगस्त यानि आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट
स्टेडियम में इस महामुकाबले का मंच सज चुका है। टीम इंडिया की नजरें आज
पाकिस्तान से हिसाब चुकता करने पर होगी। दरअसल, 10 महीने पहले जब टी20
वर्ल्ड कप के दौरान इसी मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी तो
बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट से धूल चटाई थी। रोहित शर्मा एंड
कंपनी की नजरें आज उस हार का बदला लेने पर होगी।
भारत और पाकिस्तान का हाई वोलटेज मुकाबला हो और कुछ रोचक आंकड़े हम आपके
लिए ना लेकर आएं ऐसा नहीं हो सकता। हम आपके लिए आज एशिया कप में भारत बनाम
पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स लेकर। सभी जानते हैं कि जब बहुराष्ट्रीय
टूर्नामेंट की बात आती है तो भारत का पाकिस्तान पर हमेशा दबदबा रहता है।
एशिया कप में भी कुछ ऐसा ही है।
दोनों टीमों के बीच इस उपमहाद्वीप टूर्नामेंट के दौरान 14 मैच खेले गए हैं
जिसमें टीम इंडिया ने 8 बार पाकिस्तान को धूल चटाई है, वहीं 5 बार
पाकिस्तान भारत को हराने में सफल रहा है। बता दें, पाकिस्तान ने आखिरी बार
2014 में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी, इसके बाद टीम इंडिया तीन बार अपने
चिर-प्रतिद्वंदी को हरा चुका है। भारत ने 2016 में एक बार पाकिस्तान को मात
दी थी, तो वहीं 2018 में दो बार उन्हें हराया था।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…