Select Date:

IND vs AUS: दिनेश कार्तिक के बैटिंग ऑर्डर को लेकर गुस्साए सुनील गावस्कर

Updated on 22-09-2022 05:50 PM

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में लाजवाब प्रदर्शन कर भारतीय टीम में लंबे समय बात जगह बनाई है। आईपीएल में उनकी मेहनत का फल अब उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह पाकर मिला है। कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस साल फीनिशर की भूमिका निभाई थी और वह टीम इंडिया में भी यही काम कर रहे हैं। कार्तिक अंतिम तीन-चार ओवर में पारी को फीनिशिंग टच देते हैं। कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि जल्दी विकेट गिरने के बाद भी कार्तिक को अंतिम ओवरों तक रोका जाता है, टीम के इस फैसले से पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर खुश नहीं है। गावस्कर ने टीम इंडिया को सलाह देते हुए कहा है कि सिद्धांतों के जाल में न फंसें।

मोहाली टी20 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। 14वें ओवर में सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक के ऊपर अक्षर पटेल को भेजा गया था। गावस्कर का कहना है कि अगर कार्तिक अक्षर से बेहतर बल्लेबाज हैं तो उन्हें ऊपर खेलने का भी मौका मिलना चाहिए।

अगर आपको लगता है कि वह (कार्तिक) अक्षर पटेल से बेहतर बल्लेबाज हैं तो उन्हें बल्लेबाजी में आना चाहिए चाहे वह 12वां या 13वां ओवर ही क्यों न हो। केवल अंतिम 3-4 ओवरों के लिए आने के बारे में यह सब उस तरह की चीज नहीं है जिसे देखा जाना चाहिए। हमें सिद्धांत से नहीं जाना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा 'यदि आप देखें कि सिद्धांतों के साथ ना जाने से अंग्रेजी क्रिकेट कैसे बदल गया है, वे अब खुलकर क्रिकेट खेल रहे हैं। वे सिद्धांत से नहीं जा रहे हैं कि ऐसा होने पर ही ऐसा हो सकता है। उनके क्रिकेट में अंतर और उनके परिणामों में अंतर देखिए। भारत को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वे सिद्धांतों के जाल में न फंसें। उन्हें मौजूदा स्थिति की व्यावहारिकता को देखना होगा और उसी के अनुसार निर्णय लेने होंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.