Select Date:

IND vs AUS: दिनेश कार्तिक से पहले बैटिंग करने आने वाले थे ऋषभ पंत रोहित शर्मा ने आखिरी मिनट में पलटा फैसला

Updated on 24-09-2022 05:57 PM

नागपुर टी20 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद दिनश कार्तिक की खूब चर्चा हो रही है। आखिरी समय पर आकर मात्र 2 गेंदों पर 10 रनों की तूफानी पारी खेलकर कार्तिक ने भारत की जीत में अहम योगदान दिया। मगर क्या आप जानते हैं कि कार्तिक से पहले टीम ऋषभ पंत को बैटिंग पर भेजने का विचार कर रही थी। जी हां, इसका खुलासा मैच के बाद खुद कप्तान रोहित शर्मा ने किया है। बता दें, बारिश से बाधित यह मैच 8 ओवर का खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए थे, भारत ने इस स्कोर को 6 विकेट और 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की।

रोहित शर्मा ने इस मुद्दे पर मैच के बाद कहा 'हम यह सोच रहे थे कि क्या ऋषभ पंत को भेजा जा सकता है, मगर मुझे लगा कि सैम्स आखिरी ओवर डालेंगे और वह ऑफ कटर ही गेंदबाजी करते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि डीके को ही अंदर आने दें। वह वैसे भी हमारे लिए वह (फीनिशर) भूमिका निभा रहे हैं।'

बता दें, 8 ओवर में 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक को बल्लेबाजी करने का मौका तब मिला जब 7वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हुए। रोहित शर्मा ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच भारत के पक्ष में झुका दिया। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने फीनिशिंग टच देते हुए डेनियल सैम्स के आखिरी ओवर की पहली धीमी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट की दिशा में चार रन बटोरे। कार्तिक ने मात्र 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। दूसरे छोर पर नाबाद 46 रन बनाकर मौजूद कप्तान रोहित शर्मा कार्तिक की बल्लेबाजी से काफी खुश दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.