Select Date:

'पारी के बीच में विराट भाई ने मुझसे कहा…तू वीडियो गेम खेल रहा है क्या? अलग चल रहा है तेरा भी’

Updated on 20-12-2022 07:02 PM
पहले टी20 फ‍िर वनडे मैचों में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देने वाले टीम इंडिया के बैटर सूर्यकुमार यादव की नजरें अब टेस्‍ट क्रिकेट पर टिक गई हैं. टेस्‍ट टीम में जगह बनाने के लिए उन्‍होंने रणजी ट्रॉफी में खुद को आजमाने का फैसला किया है. मुंबई का यह मध्‍यक्रम का बल्‍लेबाज मंगलवार (20 दिसंबर) को हैदराबाद के खिलाफ एक्‍शन में नजर आया. इस मैच से पहले स्‍काई ने बीते 6 महीनों में मैदान में किए गए अपने कारनामों के बारे में खुलकर बात की. रणजी ट्रॉफी में उन्होंने अर्धशतक के साथ शुरुआत की है.

टी20 वर्ल्‍ड कप में लगातार 360 डिग्री क्रिकेट खेलकर सबको हैरान कर देने वाले सूर्या ने इस बारे में कहा, मैं घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में इस तरह के शॉट खेलता रहा हूं. हालांकि, जब बड़े मंच पर मैं ऐसा करने में कामयाब रहा, तो मुझे भी ताज्‍जुब हुआ. अगले ही दिन मैंने अपनी बल्‍लेबाजी के पिछले तीन महीनों के वीडियो देखें. इन्‍हें देखने के बाद मैंने खुद से कहा, अरे! ये शॉट कैसे खेल दिया…ये कैसे कर दिया मैंने. इंडियन एक्‍सप्रेस से बात करते हुए सूर्या ने कहा कि इसके बाद उन्‍होंने अपने वीडियो लगातार देखने शुरू किए.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.