इमरान खान का तमाशा 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा... शहबाज की मंत्री ने पीटीआई के लॉन्ग मार्च को 'नाकाम' बताया
Updated on
21-11-2022 04:38 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरयम औरंगजेब ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के 'लॉन्ग मार्च' को 'तमाशा' बताते हुए कहा है कि यह 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। खान ने अपने भाषण में ऐलान किया है कि उनका 'लॉन्ग मार्च' 26 नवंबर को इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी पहुंचेगा और वह प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे और भविष्य की कार्रवाई की घोषणा भी करेंगे। चुनाव की तारीखों की मांग के साथ इमरान पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लॉन्च मार्च निकाल रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसी मार्च में उन पर जानलेवा हमला हुआ था।
औरंगज़ेब ने कहा, 'इमरान खान, आपकी राजनीति, साजिश और तमाशा खत्म हो गया है। उनका झूठा आजादी मार्च 2014 के उनके धरने की तरह नाकाम रहा है। इमरान खान, आपके लिए यह खत्म हो गया है और 26 नवंबर तमाशे के अंत की तारीख है।' पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' की रविवार की खबर के मुताबिक, औरंगज़ेब ने खान की ओर से अपने समर्थकों को रावलपिंडी पहुंचने के लिए 26 नवंबर की समय सीमा का जिक्र करते हुए शनिवार को यह टिप्पणी की।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…