Select Date:

मौद्रिक नीति का प्रभाव: 0.50% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI पर कितना फर्क पड़ेगा

Updated on 30-09-2022 07:14 PM

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज नई मौद्रिक नीति की घोषणा की। इसके तहत महंगाई पर लगाम लगाने के लिए रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गई है। इससे होम लोन,ऑटो और पर्सनल लोन महंगा हो सकता है और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी।

मान लीजिए आप ने 7.55 फीसद के रेट पर 20 साल के लिए 30 लाख रुपए का होम लोन लिया है। लोन की EMI 24260 रुपए है। 20 साल में आपको इस रेट से 28,22,304 रुपए का ब्याज देना होगा। यानी, आपको 30 लाख के बदले कुल 58,22,304 रुपए चुकाने होंगे।

अब आपके लोन लेने के एक महीने बाद RBI रेपो रेट में 0.50% का इजाफा कर देता है। इस कारण बैंक भी 0.50% ब्याज दर बढ़ा देते हैं। अब जब आपका एक दोस्त उसी बैंक में लोन लेने के लिए पहुंचता है तो बैंक उसे 7.55% की जगह 8.05% रेट ऑफ इंटरेस्ट बताता है।

आपका दोस्त भी 30 लाख रुपये का ही लोन 20 साल के लिए लेता है, लेकिन उसकी EMI 25,187 रुपये की बनती है। यानी आपकी EMI से 927 रुपए ज्यादा। इस वजह से आपके दोस्त को 20 वर्षों में कुल 60,44,793 रुपये चुकाने होंगे। ये आपकी रकम से 2,22,489 रुपये ज्यादा है।

अगर आपका लोन फिक्स्ड है तो इसमें आपके लोन कि ब्याज दर शुरू से आखिर तक एक जैसी रहती है। इस पर रेपो रेट में बदलाव का कोई फर्क नहीं पड़ता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.