कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे... इरफान पठान ने नोबॉल पर टीम इंडिया को लगाई लताड़
Updated on
06-01-2023 10:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को श्रीलंका से तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 16 रनों की हार मिली। महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत की हार की असल वजह रहीं 7 नोबॉल, जिसका श्रीलंका ने खूब फायदा उठाया। अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव और शिवम मावी ने पूरा जोर भी लगाया, लेकिन भारतीय टीम श्रीलंका के 206 रनों से 16 रन दूर रह गई। नोबॉल पर स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लताड़ लगाई है।
इरफान पठान ने ट्वीट किया- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे...। साथी हैजटैग के रूप में #NoBall लिखा। मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने भी इस बात को स्वीकार की कि टीम को नोबॉल से अधिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में नोबॉल क्राइम है। बता दें कि हरफनमौला अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव का शानदार अर्धशतक बेकार चला गया, दोनों के बीच 91 रनों की धमाकेदार साझेदारी हुई, लेकिन भारत शुरुआती झटकों से उबरने में नाकाम रहा।
भारत ने टॉस जीता और पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन भारत का यह फैसला बहुत महंगा साबित हुआ और गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। श्रीलंका को कुसल मेंडिस और निसंका ने तेज शुरुआत दिलाई। अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार तीन नो-बॉल फेंकी, जिसमें मेंडिस ने 19 रन जुटाए। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। मेंडिस ने सिर्फ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
युजवेंद्र चहल ने नौवें ओवर में मेंडिस को आउट किया और भारत को पहली सफलता मिली। अगले ओवर में भानुका राजपक्षे (02) भी उमरान की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। निसंका 35 गेंद पर 33 रन बनाकर अक्षर का शिकार बने। 14वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा (03) ने अक्षर की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 147 रन था। आखिरी तीन ओवर में उनके बल्लेबाजों ने 59 रन जोड़ लिए।
20 गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाले शनाका ने 22 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत टीम 206 रनों तक पहुंच पाई। भारत की ओर से उमरान मलिक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजी में अनुशासन की कमी थी टीम ने सात नो-बॉल और चार वाइड फेंकी। 206 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के टॉप-3 बल्लेबाज 21 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थो।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…