विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल को रन मशीन बने रहना है तो सूर्यकुमार यादव से कुछ सीख लें
Updated on
02-01-2023 07:22 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनते ही टेस्ट खेलने के अप्रोच को भी बदला। रिजल्ट ये रहा कि बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम नए मुकाम हासिल कर रही है। कुछ ऐसा ही करने की तैयारी टीम इंडिया की भी थी। कप्तान रोहित शर्मा लगातार कहते रहे कि टीम आक्रामक खेलने की कोशिश कर रही है। इस चक्कर में वह कई बार जल्दी आउट भी हुए तो केएल राहुल की रफ्तार पर कभी कोई असर नहीं दिखा। विराट कोहली ने जरूर कुछ धमाके किए, लेकिन जो काम सूर्यकुमार यादव ने किया उससे टीम इंडिया के टॉप-3 बल्लेबाजों को सीखने की जरूरत है।
सूर्यकुमार यादव की बैटिंग में एक निडरता दिखी, जिसके लिए कभी रोहित शर्मा और विराट कोहली जाने जाते थे। आईसीसी इवेंट 2019 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। रिकॉर्ड 5 शतक जड़े थे, वह भी ऐसे कि दुनिया देखते रह गई थी। लेकिन पिछले वर्ष जो कुछ हुआ वह एक तरह से उनके कद का पतन था। विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल कभी फुटवर्क से जूझते दिखे तो कभी वो माइंडसेट का शिकार बने। तकनीक के जमाने में गेंदबाजों के आगे एक्सपोज हुए।
सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उनके टीम में आने से एक नई तरह की एनर्जी दिखी। वह किसी भी क्रम पर किसी भी परिस्थिति में किसी भी गेंदबाज पर हावी होना जानते हैं। वह एक ही गेंद पर कई तरह के शॉट खेल सकते हैं। यह उनका सबसे बड़ा हथियार है। यह बात गेंदबाज भी जानता है तो उस पर अतिरिक्त दबाव होता है। दूसरी ओर, विराट कोहली ऑफ स्टंप से बाहर निकलती गेंद पर एक्सपोज हुए तो रोहित शर्मा अपने पसंदीदा पुल शॉट को मारने में कई बार आउट हुए। केएल राहुल का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…