Select Date:

ममता बनर्जी को ‘भ्रष्टाचार की रानी’ कहा तो पीठ पर मारे जाएंगे घूसे, सौगत रॉय के बयान पर हंगामा

Updated on 04-09-2022 06:11 PM
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने शनिवार को विपक्षी दलों को चेतावनी देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के हर नेता पर 'चोर' होने का ठप्पा लगाने वालों को पार्टी कार्यकर्ता 'पीठ पर घूंसे मारेंगे।' रॉय ने उत्तरी कोलकाता के दमदम में एक बैठक में कहा कि अगर विपक्षी दल -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)- पूर्व मंत्री एवं पार्टी से निलंबित नेता पार्थ चटर्जी को निशाना बनाते हैं तो वह इस पर आपत्ति नहीं जताएंगे। लेकिन उन्हें हर तृणमूल नेता पर 'चोर' का ठप्पा लगाने की भूल नहीं करनी चाहिए।

सौगत रॉय ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा, 'यदि आप इस प्रकार की टिप्पणी करते हैं तो अपनी पीठ पर जोरदार घूंसों के लिए तैयार हो जाइए। फिर शिकायत मत करना।' रॉय के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार किया है। बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ''रॉय ने तृणमूल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह टिप्पणी की है।'' सौगत रॉय ने कहा, ''अगर हमारी नेता ममता बनर्जी को भ्रष्टाचार की रानी के रूप में वर्णित किया जाता है तो विपक्ष को नहीं पता कि पार्टी कार्यकर्ता नाराजगी में कैसी प्रतिक्रिया देंगे। जब लोग उग्र हो जाते हैं तो वे अप्रत्याशित तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं।''

इससे पहले सौगत रॉय ने एक महीने पहले एक बैठक में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि यदि विपक्ष तृणमूल पर चोरों की पार्टी होने का ठप्पा लगाता है तो आलोचकों की चमड़ियों से जूते बनाए जाएंगे। उन्होंने कुछ दिनों बाद एक अन्य बैठक में कहा था कि विपक्ष में जो लोग तृणमूल कार्यकर्ताओं पर चोर होने का ठप्पा लगाते हैं, उन्हें पार्टी कार्यकर्ता उनके इलाकों से बाहर निकाल देंगे।
 
दिलीप घोष ने कहा, ''मैं सौगत दा से पूछता हूं कि क्या आपकी पार्टी के लोगों को तब बुरा नहीं लगता जब एक के बाद एक तृणमूल नेता को नौकरी संबंधी घोटालों और पशु तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किया जाता है। उन्हें तब बुरा नहीं लगता है जब तृणमूल पंचायत और नगर पालिका के पदाधिकारी केंद्रीय ग्रामीण परियोजनाओं से धन लूटते हैं और जरूरतमंदों को वंचित करते हैं?''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.